कोरबा में चोरों के निशाने पर मंदिर, 24 घंटे में दो बार चोरी; दानपेटी और चांदी का मुकुट लेकर फरार हुए चोर
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। दीपावली से पहले चोरों ने आस्था के केंद्रों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि सिविल लाइन थाना के पास स्थित एक हनुमान मंदिर में चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दानपेटियां और चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी पार पहली घटना निहारिका साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की है। जानकारी के मुताबिक, देर रात […]



