CG Crime : रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में 127 किलो से ज्यादा गांजा जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में 127.309 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला, पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) तारकेश्वर पटेल […]



