CG Crime : बेमेतरा में बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, खून से लथपथ मिले शव; गांव में मचा हड़कंप
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 60 वर्षीय बुजुर्ग बलिराम साहू और उनकी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कमकावड़ा की है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं। हत्या की वजह तलाश रही पुलिस फिलहाल बुजुर्ग दंपती की हत्या के पीछे की वजह […]



