CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश; 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में सुबह और रात के तापमान में गिरावट के बीच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान का असर दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी है। 27 अक्टूबर से दिखने लगेगा तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद इसके […]



