CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवात का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
रयपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को मौसम बदल सकता है और बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवाती तूफान मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और […]



