रायपुर: कालीबाड़ी मातृ-शिशु अस्पताल के 3 ऑपरेशन थिएटर होंगे अपग्रेड, 3 महीने तक पंडरी में होंगे ऑपरेशन

रायपुर। राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के तीन ऑपरेशन थिएटर का उन्नयन किया जाएगा। इसके लिए 16 नवंबर 2026 से काम शुरू होगा। उन्नयन कार्य पूरा होने में करीब तीन महीने लगने का अनुमान है। इस दौरान कालीबाड़ी अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा अस्थायी रूप से बंद रहेगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिला अस्पताल पंडरी में होंगे ऑपरेशन ऑपरेशन थिएटर के उन्नयन के दौरान कालीबाड़ी मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में होने वाले ऑपरेशन जिला अस्पताल पंडरी में किए जाएंगे। इसके लिए पंडरी अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि मरीजों को इलाज […]