CG Paddy Procurement 2026: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, 3100 रुपये क्विंटल में खरीदा जाएगा धान, मिलेट्स की खरीदी 15 दिसंबर से

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। राज्य में धान खरीदी के साथ कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। वहीं, धान की सरकारी खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। खास बात यह है कि यदि कोई किसान अपने पंजीकृत रकबे के निर्धारित अनुपात से कम धान बेचता है, तब भी उसे पूरे पंजीकृत रकबे के आधार पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने शुक्रवार, 13 नवंबर को नवा […]