धान खरीदी 2026-27: 21 क्विंटल की बाध्यता से राहत, किसानों को प्रति एकड़ मिलेगा योजना का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी से पहले साय सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। यदि किसी किसान की फसल कम होती है और वह निर्धारित मात्रा से कम धान बेच पाता है, तब भी उसे शेष पात्र मात्रा पर कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। सरकार के इस फैसले से कम उत्पादन वाले किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के साथ ही धान के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कृषक उन्नति योजना के नियमों […]