CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री से ज्यादा गिरेगा पारा, रायपुर में कोहरे का असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। सुबह और रात के समय रायपुर समेत कई शहरों में कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद पारा 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर सकता है। ऐसे में नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड का असर और तेज होने के आसार […]