Gold-Silver Price Crash: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक घंटे में चांदी 4,429 रुपये टूटी; जानें MCX का ताजा भाव

नई दिल्ली। दिवाली और धनतेरस से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में तेज गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलने के करीब एक घंटे के भीतर चांदी 4,429 रुपये और सोना 1,386 रुपये तक सस्ता हो गया। MCX पर सोने-चांदी का नया भाव क्या है? मंगलवार सुबह घरेलू वायदा बाजार में भारी बिकवाली के साथ कारोबार शुरू हुआ। सुबह करीब 10 बजे दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,386 रुपये गिरकर 1,38,875 रुपये प्रति 10 […]