44 छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे; दूरस्थ वनांचल की बेटियों के लिए आसान होगी स्कूल की राह

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण सरस्वती साइकिल योजना के तहत पोड़ीउपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में 44 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। 21 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और विद्यालय के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्राओं को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलने के बाद छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई छात्राएं साइकिल की घंटी बजाते हुए उत्साह के साथ अपने घरों की ओर रवाना हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने सरस्वती साइकिल योजना की सराहना करते हुए छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने और […]