नेपाल में 47 ग्लेशियल झीलों से मंडरा रहा GLOF का खतरा, कई नदी घाटियां और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट संवेदनशील
काठमांडू। नेपाल में 47 ग्लेशियल झीलों को संभावित रूप से खतरनाक माना गया है। वैज्ञानिक आकलन के मुताबिक, इन झीलों के अचानक फटने से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड यानी GLOF आ सकती है, जिससे नदी घाटियों में बसे इलाकों के साथ सड़क, पुल और जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान का खतरा है। 21 झीलें नेपाल में, 25 तिब्बत में वैज्ञानिक आकलन में शामिल 47 संभावित खतरनाक ग्लेशियल झीलों में 21 नेपाल और 25 तिब्बत में स्थित हैं। ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद इन झीलों के अचानक टूटने पर बड़ी मात्रा में पानी तेजी से नेपाल की नदी घाटियों की ओर बह सकता है। इनमें कई झीलें ग्लेशियरों के […]



