सुकमा में 2 दिन में 47 छात्राएं बीमार, पोटाकेबिन में मचा हड़कंप; बुखार-उल्टी और दस्त की शिकायत

  सुकमा। सुकमा जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में लगातार दो दिनों के भीतर 47 छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 23 छात्राओं का दोरनापाल में इलाज जारी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राओं की हालत में सुधार हुआ और उन्हें पोटाकेबिन वापस भेज दिया गया। वहीं 23 छात्राओं का इलाज अभी दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक छात्रा को गंभीर स्थिति […]