उत्तराखंड में H1N1 का बढ़ता खतरा: 49 मरीज मिले, 5 की मौत; देहरादून में सबसे ज्यादा मामले

  देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा H1N1 के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 31 से बढ़कर 49 हो गई है। वहीं संक्रमण से जूझ रहे 5 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में पहले से दूसरी बीमारियां भी थीं।   एक अगस्त से अब तक प्रदेश में 49 लोगों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 34 मरीज अकेले देहरादून के हैं। संक्रमण वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग बढ़ा दी है। सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमें माइक्रो लेवल पर निगरानी कर रही हैं। इन टीमों में फिजिशियन […]