कोरिया में 50 लाख की चोरी का खुलासा : TMC स्टोर की छत उखाड़कर उड़ाए थे मशीनों के कीमती पार्ट्स, 4 गिरफ्तार

  कोरिया। पाण्डोपारा के झिलमिली स्थित TMC कंपनी के स्टोर में हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर करीब 40 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसा से बने मशीनों के कीमती पार्ट्स बरामद किए गए हैं। छत की शीट उखाड़कर स्टोर में घुसे चोर पुलिस के मुताबिक, 21-22 अगस्त की दरम्यानी रात आरोपियों ने करीब 9-10 लोगों के समूह के साथ मिलकर TMC के झिलमिली स्टोर को निशाना बनाया। चोरों ने स्टोर की […]