नेपाल में कुदरत का कहर: भोटे कोशी बाढ़ में 475 मौतें, 667 लोग लापता, भूकंप और डैम टूटने से बढ़ा खतरा
काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी भोटे कोशी बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। राहत और बचाव अभियान के बीच मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 475 पहुंच गया है, जबकि 1,545 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 667 लोग अब भी लापता हैं। उफनती नदियों और भूस्खलन के बीच सेना और पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। रसुवा हाइड्रोपावर की सुरंग में फंसे श्रमिक, सेना का रेस्क्यू जारी बाढ़ के कारण रसुवा जिले की एक जलविद्युत परियोजना की सुरंग में कई श्रमिक फंस गए हैं। नेपाली सेना ने शुक्रवार सुबह विशेष टीम और तकनीकी उपकरणों के साथ […]



