Amritsar Airport: एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, मचा हड़कंप, 7 उड़ानें डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास रविवार रात संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। रनवे के करीब ड्रोन की गतिविधि सामने आने पर अमृतसर आ रही सात उड़ानों को एहतियातन डायवर्ट कर दिया गया। घटना के बाद CISF, पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी। रात करीब 10 बजे दिखे ड्रोन जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि ड्रोन गांव रुढ़ाला की तरफ से एयरपोर्ट की ओर आते नजर आए और कुछ समय तक रनवे तथा आसपास के […]



