दिशा सालियन केस में फिर गरमाई सियासत, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का लीगल नोटिस
मुंबई। दिशा सालियन की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। दिशा के पिता सतीश सालियन ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और NCP (SP) नेता अनिल देशमुख के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में दोनों नेताओं के कथित बयानों पर आपत्ति जताते हुए सार्वजनिक माफी और हर्जाने की मांग की गई है। न्याय की लड़ाई को राजनीतिक बताने का आरोप सतीश सालियन की ओर से भेजे गए नोटिस में आरोप लगाया गया है कि दोनों नेताओं ने उनकी बेटी की मौत की जांच के लिए चल रही उनकी कानूनी लड़ाई को राजनीतिक मकसद से प्रेरित बताने की कोशिश की। […]



