जर्जर पिलर से गिरा लोहे का गेट, 7 साल के मासूम की मौत; स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल
धरसीवा। राजधानी रायपुर से लगे हथबंद गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट का भारी लोहे का दरवाजा जर्जर पिलर से टूटकर अचानक बच्चे के ऊपर जा गिरा। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। रिश्तेदारों के यहां आया था शिवम जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के रतनपुर निवासी 7 वर्षीय शिवम यादव पिता नन्हीं यादव अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद आया हुआ था। शनिवार को वह स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के […]



