अंबिकापुर के निजी अस्पताल पर आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का आरोप, मरीज से नकद वसूली के बाद योजना से भी किया क्लेम

  अंबिकापुर। शहर के गुदरी चौक स्थित लक्ष्मी नारायण अस्पताल पर इलाज के नाम पर मरीज के परिजनों से कथित तौर पर लाखों रुपये की वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ‘आयुष्मान कार्ड ब्लॉक’ बताकर वसूले 1.60 लाख रुपये शिकायत के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों से कहा कि उनका आयुष्मान भारत कार्ड ब्लॉक हो गया है, इसलिए इलाज के लिए नकद भुगतान करना होगा। इस आधार पर अस्पताल ने कथित तौर पर परिजनों से 1 लाख 60 हजार […]