Rajnandgaon News: AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं SP अंकिता शर्मा, IG ने मांगा स्पष्टीकरण

राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा की ओर से की गई हर्ष फायरिंग अब चर्चा में है। साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद विशेषज्ञों की ओर से इसकी तकनीक और पुलिस के शस्त्र नियमों को लेकर सवाल उठाए गए। मामले को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है। अब राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। विजयादशमी पर हुआ था शस्त्र पूजन विजयादशमी के अवसर पर राजनांदगांव शहर स्थित पुलिस लाइन के रक्षित केंद्र में पुलिस की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार शस्त्र […]