Ambikapur Cyber Fraud Case: 1 करोड़ की रिश्वत के आरोप से मचा हड़कंप, प्रशिक्षु IPS पर लगे आरोपों पर IG ने साफ किया पुलिस का पक्ष

  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर साइबर थाने में दर्ज करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़े मामले में प्रशिक्षु IPS राहुल बंसल पर एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद मामला CBI कोर्ट तक पहुंच गया है। हालांकि, सरगुजा रेंज IG दीपक झा ने कहा है कि अब तक की जांच में राहुल बंसल के खिलाफ रिश्वत मांगने या मामले में संलिप्तता का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। 23 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी इस साइबर फ्रॉड केस की जांच प्रशिक्षु IPS राहुल बंसल को सौंपी गई थी। पुलिस के अनुसार मामले […]