Ambikapur Train News: अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद चिंतामणि महाराज ने दिखाई हरी झंडी

  अंबिकापुर। सरगुजा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली जाने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू कर दिया गया है। सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर अतिरिक्त फेरे का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा ट्रेन का दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू होने से दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए सरगुजा के यात्रियों को आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को होने की उम्मीद है। अतिरिक्त फेरे को क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में […]