बलौदाबाजार हिंसा मामले में जमानत के बाद अमित बघेल रिहा, समर्थकों ने निकाली रैली

० सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए छत्तीसगढ़ क्रांति सना अध्यक्ष, घड़ी चौक तक शक्ति प्रदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल बुधवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशी जताई। रिहाई के बाद अमित बघेल के नेतृत्व में सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूरे मार्ग पर समर्थकों ने नारेबाजी […]