तरह-तरह से बहानेबाजी कर हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है सरकार –अमितेश शुक्ल

  गरियाबंद।तमाम सरकारी योजनाओं में बार बार वेरिफिकेशन और ई केवाईसी के लिए बाध्य करके लाइन लगवाने का आरोप लगाते हुए पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा है कि भाजपा की सरकार पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित कर रही है। तरह तरह के बहाने तलाशे जा रहे हैं। जो लोग चुनाव के समय पात्र थे वो भाजपा के चुनाव जीतने के बाद अपात्र कैसे हो गए? किसान सम्मान निधि, कृषि मजदूर कल्याण योजना, महतारी वंदन योजना, पीडीएस सहित सभी योजनाओं में लगभग यही हाल है। विगत दो साल में भाजपा की सरकार आने के बाद से तीन-तीन बार राशन कार्ड का नवीनीकरण किया गया, मुख्यमंत्री और […]