असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 मई को, गुवाहाटी में भव्य आयोजन की तैयारी — पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना

गुवाहाटी। असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटनरी फील्ड में होगा। इस बड़े आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा और तैयारियों पर उच्च स्तरीय बैठक राज्य के मुख्य सचिव रवि कोटा ने बताया कि समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई है। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक (DGP) सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय […]