पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 मतगणना: मतगणना में BJP बहुमत से काफी आगे, तृणमूल के खेमे में सन्नाटा, कई सीटों पर रोमांचक बढ़त
इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल में इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद तीखा और मुकाबले से भरा रहा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतगणना के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी या भाजपा पहली बार राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी। राज्य के 23 जिलों में 77 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। कुल 2,926 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला इसी प्रक्रिया से तय होगा। प्रमुख सीटों के ताज़ा रुझान दिनहाटा सीट भाजपा के […]



