Assembly election result 2026 : तमिलनाडु की सियासत में बड़ा बदलाव? थलापति विजय की एंट्री से बढ़ी हलचल

इलेक्शन डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति में एक बार फिर सिनेमा से जुड़े सितारे की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। अभिनेता विजय, जिन्हें फैंस “थलापति” के नाम से जानते हैं, अब सक्रिय राजनीति में उतरकर राज्य की सियासी तस्वीर बदलने की कोशिश में हैं। विजय की राजनीति में एंट्री ने तमिलनाडु की सियासत को एक बार फिर “स्टार पॉलिटिक्स” के दौर में ला खड़ा किया है। लेकिन क्या वे सच में सत्ता के नए केंद्र बन पाएंगे या नहीं—इस पर अभी सभी की नजरें टिकी हैं। द्रविड़ राजनीति के दबदबे को चुनौती? राज्य में दशकों से द्रविड़ राजनीति का वर्चस्व रहा है, जिसमें एम. जी. रामचंद्रन, जे. जयललिता और […]

Assembly Election Result Live 2026: पश्चिम बंगाल में BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर, शुरुआती रुझानों में BJP 117 और TMC 108 सीटों पर आगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सियासी मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। इस बार का चुनाव अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव माना जा रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य के 23 जिलों में 77 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की गिनती जारी है। कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। शुरुआती रुझानों में भाजपा थोड़ी बढ़त के साथ आगे है, लेकिन टीएमसी भी बराबरी की टक्कर दे रही है।अंतिम नतीजों तक स्थिति बदल सकती है, क्योंकि मतगणना अभी जारी है […]