CG Politics: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने दिया इस्तीफा

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी सुप्रीमो डॉ. रेणु जोगी को सौंप दिया है। निजी कारणों का दिया हवाला भगवानू नायक ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वह स्वेच्छा से मुख्य प्रवक्ता के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए पार्टी को अपेक्षित समय देना संभव नहीं हो पा रहा है। अजीत जोगी के साथ बिताए समय […]