बिलासपुर: एक साथ 17 बकरा-बकरी की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में दहशत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही समय में 17 बकरा-बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। मृत बकरा-बकरी के पेट फटे हुए पाए गए हैं और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। अज्ञात हमले की आशंका, पुलिस जांच शुरू ग्रामीणों का मानना है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पशुओं पर हमला किया हो सकता है। सभी बकरा-बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के बताए जा रहे हैं। घटना […]



