राज्यसभा चुनाव का रण शुरू: BJP ने खोले पत्ते, बंगाल में रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड में दिनेश आर्य को उतारा, अब यूपी की 10 सीटों पर टिकीं सबकी नजरें
दिल्ली। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। 16 अक्टूबर को तीन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनावी मैदान में उतरने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों नामों पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मुहर लगाई है। अब सबसे ज्यादा नजरें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर टिकी हैं, जहां चुनावी गणित सीधे विधानसभा में दलों की संख्या से जुड़ा है। भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान […]



