77 घंटे बाद मिला आदिल का शव, दोस्तों से लगी तैराकी की शर्त ने ली जान,परिवार का इंतजार ख़त्म

  रायपुर। नया रायपुर के नकटी गांव स्थित ब्लू वॉटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शनिवार देर रात शव पानी की सतह पर दिखाई दिया, जिसके बाद सर्चिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। कई दिनों से बेटे के शव का इंतजार कर रहे परिजनों को इसके बाद शव सौंप दिया गया। तीन दिन तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन बुधवार को आदिल के पानी में डूबने के बाद उसकी तलाश के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं। बताया जा रहा है कि युवक काफी गहराई में चला गया था, जिसके कारण सर्च […]