Big Breaking : नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों की मांग के आगे झुकी मोदी सरकार

० पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा पद, राहुल गांधी बोले- छात्रों की जीत नई दिल्ली। देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव, विपक्ष के हमलों और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल लंबे समय से उन्हें शिक्षा मंत्रालय से हटाने की मांग कर रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने […]

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश: निवेश, रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर जोर

  मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम तथा इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस इवेंट को संयुक्त रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपति, निवेशक, बिजनेस लीडर्स और विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए। ऑस्ट्रेलिया करेगा 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े पेंशन फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर ने भारत के राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (NIIF) में 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर निवेश करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस निवेश का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के […]