CBSE की नई थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी: 10वीं के मौजूदा छात्रों को बड़ी राहत, तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी

० 2026-27 से लागू होंगी नई गाइडलाइंस, कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना होगा अनिवार्य   नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बोर्ड के इस फैसले से मौजूदा 10वीं कक्षा के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। नई व्यवस्था के तहत वर्तमान सत्र में पढ़ रहे कक्षा 10 के विद्यार्थियों को तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी। CBSE ने स्पष्ट किया है कि यह नई भाषा नीति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। इसके तहत कक्षा 9 से छात्रों के लिए तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा, जिनमें […]