रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: 2 युवकों की मौत, 1 घायल, मुआवजे को लेकर प्रदर्शन
रायपुर। रायपुर की राजधानी रायपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रक UltraTech Cement से जुड़ा हुआ है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। मृतकों की पहचान गोलू यादव और राजू यादव के रूप में हुई है, जो टेंट लगाने का काम करते थे। दोनों काम खत्म कर घर […]



