छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित: 5 में से 3 अध्यक्ष पदों पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस का कब्जा

  ० शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई मतगणना, विजयी प्रत्याशियों को सौंपे गए प्रमाणपत्र; आचार संहिता समाप्त रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम/उप-निर्वाचन की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना पूरी होने के बाद सभी निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भाजपा ने बढ़त हासिल की। आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष के 5 पदों में से 3 पदों — बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर और सहसपुर लोहारा — पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि पलारी […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम में किया मतदान, बोले- जनता का विश्वास हमारी सरकार पर बढ़ा

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया के बूथ क्रमांक 45 में माता जसमनी देवी और परिवार के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। उन्होंने जनता से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम साय सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से बगिया हेलीपैड पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और बेटी भी मौजूद थीं। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं और जनता का भरोसा उनकी सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं का हमें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय […]