छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को तय होगी 1310 सीटों की तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्यभर में अब चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार 5 नगरपालिका अध्यक्ष, 77 पार्षद और पंचायतों के 1228 रिक्त पदों सहित कुल 1310 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। प्रदेश में वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि 4 जून को मतगणना के साथ नतीजे सामने आएंगे। आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय चुनावों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पंचायत चुनावों में मतदाता सुबह 7 बजे से […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृहग्राम में किया मतदान, बोले- जनता का विश्वास हमारी सरकार पर बढ़ा

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृहग्राम बगिया के बूथ क्रमांक 45 में माता जसमनी देवी और परिवार के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान किया। उन्होंने जनता से भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम साय सुबह 11:35 बजे हेलीकॉप्टर से बगिया हेलीपैड पहुंचे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और बेटी भी मौजूद थीं। मतदान के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं और जनता का भरोसा उनकी सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं का हमें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय […]