CG Fire News: दिवाली की रात रायपुर अनाज मंडी में भीषण आग, तीन दुकानों में लगी लपटें, करोड़ों के नुकसान की आशंका
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली की रात बड़ा अग्निकांड हो गया। डुमरतराई स्थित अनाज मंडी में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन दुकानें पूरी तरह प्रभावित हुईं। इनमें दीपक ट्रेडर्स, व्यंकटेश इंटरप्राइजेज और जयराम स्टेश्वरी शामिल हैं। तीनों दुकानें B-164, B-165 और B-166 नंबर पर स्थित हैं। आग इतनी भयावह थी कि लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। स्टेशनरी और कन्फेक्शनरी दुकानों में लगी आग, कई धमाकों से मची दहशत जानकारी के अनुसार, माना थाना क्षेत्र के डुमरतराई अनाज मंडी में […]



