Gariyaband Flood: राजिम में बाढ़ के बीच फंसे लोग, नगर सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; 152 लोगों को सुरक्षित निकाला

गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच राजिम क्षेत्र में बाढ़ का असर बढ़ गया है। रावण गांव और नवापारा के सोमवारी बाजार इलाके में पानी भरने से कई लोग प्रभावित हुए। रावण गांव में एक घर के चारों ओर कमर से अधिक पानी भर जाने के कारण बुधराम साहू फंस गए थे। सूचना मिलते ही गरियाबंद नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कमर से ज्यादा पानी में फंसे थे बुधराम ग्राम रावड़, थाना राजिम निवासी बुधराम साहू अपने घर में फंसे हुए थे। घर के चारों तरफ पानी भर जाने और जलस्तर बढ़ने के कारण उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल […]