10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार
० उतई से हुई गिरफ्तारी, रायपुर मुख्यालय में पूछताछ जारी; टैक्स चोरी के नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासों की उम्मीद रायपुर/दुर्ग। राज्य कर (स्टेट GST) विभाग ने कथित टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। विभाग का दावा है कि कारोबारी पर करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। गिरफ्तारी उतई से की गई, जिसके बाद आरोपी को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित स्टेट GST मुख्यालय लाया गया। जानकारी के मुताबिक, विजय यादव आयरन एवं स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है और उसका व्यवसाय रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। विभाग […]



