गृह निर्माण मंडल की कॉलोनियों में 5.30 करोड़ से ज्यादा मेंटेनेंस शुल्क बकाया, बकायादारों को नोटिस जारी

० डूमरतराई और बोरियाकला कॉलोनियों के हितग्राहियों से जल्द भुगतान की अपील, भुगतान नहीं करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की रायपुर स्थित डूमरतराई और बोरियाकला कॉलोनियों में मेंटेनेंस शुल्क की बकाया राशि 5.30 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई है। शुल्क जमा नहीं होने से कॉलोनियों में रखरखाव और नागरिक सुविधाओं के संचालन पर वित्तीय दबाव बढ़ गया है। मंडल ने बकायादार हितग्राहियों को नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने की अपील की है। मंडल के अनुसार, कॉलोनियों में लैंड मेंटेनेंस चार्ज (LMC), कॉमन मेंटेनेंस चार्ज (CMC) और जल प्रभार से मिलने वाली राशि का उपयोग सड़क, नाली, उद्यान, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, […]