CG Sports Awards: 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य अलंकरण, 29 अगस्त को होगा सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं के सम्मान के लिए राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का चयन किया गया है। इन सभी को 29 अगस्त, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। 5 दलों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयन मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का […]



