CG WCD Transfer: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले; मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- परफॉर्मेंस दें, नहीं तो बदलाव के लिए रहें तैयार

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। लंबे समय से एक ही जगह पर जमे और अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाले अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि काम में तेजी और बेहतर परफॉर्मेंस जरूरी है। अधिकारी परिणाम दें, अन्यथा बदलाव के लिए तैयार रहें। 6 नई योजनाओं के लिए तैयार होगी नई टीम महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश की महिलाओं के […]