CG Crime : सिपाही के घर में घुसकर महिला ने पत्नी और बेटे की हत्या, दो बच्चियां घायल; आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग में शनिवार, 25 अप्रैल की सुबह एक महिला ने एसटीएफ सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला। उसने सिपाही के घर में मौजूद दो बच्चियों को भी घायल कर दिया। आरोपी महिला का नाम सरोजिनी भारद्वाज बताया गया है। यह वारदात भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एसटीएफ कॉलोनी में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस के अनुसार आरोपी सरोजिनी के हमले में सिपाही ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य की मौत हुई है। घर में […]



