CGPSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी 7 दिन की रिमांड पर, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की होगी जांच
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में एंट्री करते हुए पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को पेपर लीक और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद सोनवानी को 7 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है, जहां उनसे भर्ती प्रक्रिया में हुए वित्तीय लेन-देन और कथित अवैध कमाई को लेकर पूछताछ की जाएगी। मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क की होगी जांच ईडी अब यह पता लगाएगी कि भर्ती घोटाले से जुड़े कथित अवैध पैसों का लेन-देन किस तरह हुआ […]



