Chhattisgarh Investment: सिंगापुर से 45,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर रायपुर लौटे CM साय, बोले- ज्यादातर प्रोजेक्ट धरातल पर

रायपुर। सिंगापुर में आयोजित SING फोरम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 7 अक्टूबर को रायपुर लौट आए। सिंगापुर से लौटते ही मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश को लेकर बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सिंगापुर के उद्योग जगत के सामने छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं को रखने के बाद राज्य को करीब 45,600 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह और अधिकारियों की टीम भी रायपुर लौटी। अधिकारियों ने मंत्रालय पहुंचकर कामकाज संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बुधवार को मंत्रालय नहीं जाएंगे और रायपुर में निर्धारित दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एनर्जी कैपिटल ग्लोबल […]