साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं की नीति बदली, पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण; ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 30 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में शिक्षा, सरकारी भर्ती और सिनेमा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। मंत्रिपरिषद ने अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को कार्योत्तर मंजूरी देने के साथ पूर्व अग्निवीरों के लिए तृतीय श्रेणी पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाले भर्ती नियमों को स्वीकृति दी। वहीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने के फैसले का भी अनुसमर्थन किया गया। अतिथि व्याख्याता नीति में बड़ा बदलाव कैबिनेट ने शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति-2024 में संशोधन के बाद जारी अतिथि व्याख्याता नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन किया है। नई व्यवस्था में मेरिट […]



