कर्नाटक में सियासी संकट खत्म, सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार; नई सरकार गठन का रास्ता साफ

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव औपचारिक रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है, जिसके साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई सरकार बनने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस्तीफे की स्वीकृति के बाद अब कर्नाटक में नई सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल मानी […]