Tamil Nadu News: सीएम विजय के दो बड़े ऐलान, स्वास्थ्य बीमा कवर 25 लाख और दूध खरीद मूल्य ₹41 प्रति लीटर
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य के लोगों और दूध उत्पादकों के हित में दो बड़े फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का ऐलान किया। इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी आविन के लिए दूध खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। स्वास्थ्य बीमा कवर में पांच गुना बढ़ोतरी मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी व्यक्ति के लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि उसका मूल अधिकार हैं। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना […]



