Viral News : 4 बहुओं की सास उनके गहने लेकर 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार, बुजुर्ग पति ने CM योगी को लिखा पत्र

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में एक बुजुर्ग ने सीएम योगी को पत्र लिखकर अपना दुःख साझा किया है। बुजुर्ग की पत्नी अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला जाते-जाते घर में रखे बहुओं के कीमती गहने भी साथ ले गई। इस घटना से पूरा परिवार हैरान और परेशान है। इस घटना से दुखी पति हरिराम पाल ने सबसे पहले जखौरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली, तो उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। हरिराम […]

MahaKumbh: महाशिवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कई किलोमीटर तक भीषण जाम, जानें ताजा ट्रैफिक अपडेट

  प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान होगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं में स्नान करने के लिए होड़ मची है। 23 फरवरी को महाकुंभ मेला खत्म होने से पहले का आखिरी वीकेंड है। ऐसे में रविवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज आने वाले रास्तों पर भीषण जाम लगा है। वाहन रेंग रहे हैं। श्रद्धालु परेशान है। जाम से निजात दिलाने के लिए किए गए इंतजाम धराशायी हो गए हैं। महाकुंभ में पहुंचने के लिए लोग अपने निजी वाहन से भी पहुंच रहे हैं। इस वजह […]